{"_id":"616c637103490a07621b3d36","slug":"hathras-farmers-are-being-misled-under-conspiracy-pundhir-sikandhra-rahu-news-ali275964934","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसानों को साजिश के तहत किया जा रहा गुमराह : पुंढीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसानों को साजिश के तहत किया जा रहा गुमराह : पुंढीर
विज्ञापन
चौपाल में किसानों को सम्मान करते भाजपाई।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के जीटी रोड स्थित तरुण वैली ग्रींस पर शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों को बताया गया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में कितने काम कर रही हैं।
किसानों के सम्मान के बाद पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा कि देश के अन्नदाता को साजिश के तहत गुमराह करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते कि किसान असलियत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के लिये केंद्र और राज्य सरकार ने लफ्फाजी नहीं की है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम कर किसानों को राहत दी है।
कांग्रेस के शासन में जो एक रुपया किसानों के लिए भेजा जाता था, उसमें से केवल 15 पैसे किसान को मिलते थे। अब किसान सम्मान निधि का पूरा पैसा किसान के खाते में आता है। किसान हित की योजनाओं को ऑनलाइन कर सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, दीनदयाल चौहान आयोजक, मुकेश चौहान जिला संयोजक भाजपा, योगेश परमार अगसौली मंडल संयोजक, अजीत सिंह चौहान, नीरज कुमार, विजय प्रधान, महेश बाबू पुंढीर आदि मौजूद थे।