{"_id":"62c705d765a6aa3223057206","slug":"hathras-farmer-s-body-found-in-water-filled-pit-shaphu-news-ali2955450196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पानी भरे गड्ढे में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पानी भरे गड्ढे में मिला किसान का शव
विज्ञापन
हरिओम का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी एक किसान का शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान की मौत सांड़ के हमले से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम (40) सुबह तड़के उठकर घर के पास ही कच्ची रोड पर बैठकर लघुशंका कर रहे थे। अचानक पीछे से एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले से वे सड़क किनारे बने पानी भरे गड्ढे में गिर गए। काफी देर बाद जब वे घर नहीं आए तो पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू कर दी। लोगों को घर के सामने गड्ढे में एक कपड़ा पानी में तैरता दिखाई दिया।
गड्डे में घुसने पर देखा कि वह हरिओम था। अन्य लोगों ने मिलकर उसे उस गड्ढे से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। दस वर्ष पहले उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। अब उसके घर में केवल उसका दस वर्षीय पुत्र ही बचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
विज्ञापन
किसान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) का सक्रिय सदस्य होने पर यूनियन के जिलाध्यक्ष मंगलेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी उसके घर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली पहुुंच कर कोतवाली प्रभारी से मिले और किसान की पोस्टमार्टम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके साथ ही एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्होंने किसान के पुत्र को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने एवं उसकी हर संभव मदद करने के लिए प्रशासन का सहयोग मांगा।