{"_id":"614242078ebc3ee531058b4c","slug":"hathras-farmer-s-bag-full-of-1-5-lakh-rupees-crossed-sadabad-news-ali2732829125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसान का डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसान का डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग पार
विज्ञापन
पीड़ित किसान विजय।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बे में बुधवार को बस स्टैंड के सामने स्थित वैद्य विद्याधर कांपलेक्स से शातिर करीब डेढ़ लाख रुपयों से भरे किसान के थैले को पार कर ले गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने थैला लेकर भागने वाले शातिरों की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
गांव छतारा निवासी किसान विजय सिंह पुत्र भगवानदास ने बुधवार को करीब डेढ़ लाख रुपया स्टेट बैंक से निकाला था। इन रुपयों को उन्होने एक थैले में रख लिया और वह बस स्टैंड के सामने स्थित वैद्य विद्याधर कांपलेक्स में जनसुविधा केंद्र से आमदनी प्रमाणपत्र निकलवाने पहुंच गए।
इस दौरान आए किसी शातिर व्यक्ति ने उनका रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। किसान ने थैले को काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। किसान के मुताबिक उसने बाकी पर खेत लिया था, जिसका भुगतान करने के लिए वह बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लाया था।
विज्ञापन
मौके पर कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ित किसान को साथ लेकर कई जगह अज्ञात शातिर की तलाश भी की। सीसीटीवी कैमरे भी देखे, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।