फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Farmer got heart Attack after destroy the potato crop

आलू की खराब फसल देख किसान की खेत में मौत 

Sat, 23 Dec 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 23 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras Farmer got heart Attack after destroy the potato crop
सोनपाल का फाइल फाेटाे। - फोटो : file Photo
कर्ज लेकर बोई आलू की फसल किसान की जान की दुश्मन बन गई। मुरसान के गांव फरसौटी में खेत में आलू की फसल की खराब गुणवत्ता को देखकर किसान को हार्ट अटैक आ गया, खेत में ही उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन


गांव फरसौटी निवासी किसान सोनपाल पुत्र बाबूलाल उम्र 65 साल ने कर्ज लेकर अपने करीब 10 बीघा खेत में करीब डेढ़ माह पहले आलू की फसल की बुवाई की थी, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी फसल की गुणवत्ता नहीं सुधरने से वह परेशान थे। सोनपाल के पुत्र धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता अपने खेतों पर गए और वहां खुरपी आदि से आलू को खोदकर देखा तो खेत से काफी छोटे छोटे आलू निकले, इन्हें देखकर सोनपाल को हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन


मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सोनपाल की मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह दौड़े-दौड़े खेतों पर पहुंचे। वहां सोनपाल को मृत देखकर कोहराम मच गया। धर्मवीर ने बताया कि पिछले तीन-चार साल से आलू की फसल में उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, इस बार कर्ज लेकर फसल बोई थी, जिससे उनके पिता काफी टेंशन में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस बारे में अभी तक हमें किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर हार्ट अटैक से किसान की मौत हुई है तो यह जरूरी नहीं है कि सदमे से ही उन्हें हार्ट अटैक आया होगा, फिर भी मौके पर टीम भेजकर जांच करा ली जाएगी। उसके बाद देखा जाएगा कि राहत के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। 
- अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed