फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmer dies while guarding the crop

हाथरस : फसल की रखवाली करते समय किसान की मौत

Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmer dies while guarding the crop
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में शुक्रवार की रात को आवारा गोवंश व जंगली सूअरों से फसलों की रखवाली के लिए खेत पर बने झोपड़ीनुमा कमरे में सो रहे एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली में लिखित रूप से सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने किसान के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। गांव थलूगढ़ी निवासी करीब 50 वर्षीय संतोष दुबे पुत्र बाबूलाल रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए गए हुए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, जब तड़के परिजन खेत पर पहुंचे तो देखा कि खेत पर बने झोपड़ीनुमा कमरे में संतोष मृत अवस्था में थे।
विज्ञापन

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, मृतक संतोष के बेटे भूपेंद्र ने इस मामले में कोतवाली में लिखित सूचना दी है। घटना के संबंध में प्रशासन को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed