{"_id":"6052436d8ebc3e8d1d4f2e22","slug":"hathras-fake-of-nine-lakh-rupees-due-to-fake-check-demand-from-sp-for-investigation-hathras-news-ali258878437","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फर्जी चेक से लगाई नौ लाख रुपये की चपत, एसपी से की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फर्जी चेक से लगाई नौ लाख रुपये की चपत, एसपी से की जांच की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साइबर क्राइम के जरिये लोगों के साथ ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब फर्जी चेक के जरिये लोगों को चूना लगाया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना केनरा बैंक के एक उपभोक्ता के साथ हुई है। इस उपभोक्ता को फर्जी चेक के जरिये नौ लाख दस हजार रुपये की चपत लगाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने पर एक समाजसेवी ने एसपी से खुलासे की मांग की है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर निवासी प्रकाशचंद्र शर्मा पुत्र चतुर्भुज शर्मा ने कोतवाली हाथरस गेट में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि केनरा बैंक की बुर्ज वाला कुआं स्थित शाखा में उनका खाता है। बैंक द्वारा जारी चेक बुक के चेक संख्या 468223 व 468224, जो कि अभी भी उनके पास ही है, से एक बार में साढ़े चार लाख व दूसरी बार में चार लाख साठ हजार रुपये निकाल लिए गए।
फर्जी चेक से किसी ने धन निकासी की है। इसे लेकर कोतवाली हाथरस गेट में धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित व उसके परिवार का बुरा हाल है। समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित ने एसपी को पत्र लिखकर साबर क्राइम, क्राइम सेल से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है, ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों का चेहरा सामने आ सके।