फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Factory security guard found unconscious on road dies

हाथरस : सड़क पर बेहोश मिले फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड की मौत

Wed, 06 Jul 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Factory security guard found unconscious on road dies
मृत सिक्योरिटी गार्ड का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के निकट लहरा रोड पर बेहोशी की हालत में मिले एक सुरक्षा गार्ड की बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए फैक्टरी संचालक पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान निवासी 55 वर्षीय पवन कुुमार कौशल पुत्र सुरेशचंद्र कौशल शहर की घास मंडी के निकट स्थित चंचल सुपारी वालों की फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम को अपने घर से आए थे।
विज्ञापन

तब से वह घर नहीं गए। बुधवार की सुबह करीब छह बजे लहरा रोड पर पवन कुमार बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी उपचार के दौरान करीब 10 बजे मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुस्सा जताया कि सुबह से उनको यह सूचना क्यों नहीं दी गई और आखिर पवन कुमार लहरा रोड पर कैसे पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed