{"_id":"5ee2757f8ebc3e42bf77f250","slug":"hathras-extreme-power-system-from-thunderstorms-people-stung-by-heat-hathras-news-ali2359116152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, गर्मी से तिलमिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, गर्मी से तिलमिलाए लोग
विज्ञापन
हाथरस: तेज आंधी के चलते धराशाई हुआ होर्डिंग्स।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी बढ़ने के साथ वैसे ही बिजली के उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। बाकी कसर आए दिन बदल रहा मौसम पूरी कर रहा है। बुधवार की शाम को आई तेज आंधी से शहर से देहात तक बिजली सिस्टम चरमरा गया। लोगों को बिना बिजली के दिक्कतों से जूझना पड़ा। देहात में तो बृहस्पतिवार की दोपहर को बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज भी नहीं कर सके।
जैसे-जैसे गर्मी चरम पर पहुंच रही है, वैसे वैसे बिजली के नखरे भी बढ़ते जा रहे हैं। कभी रात में तो कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की शाम को आई तेज आंधी से बिजली की लाइनों में कई स्थानों पर फाल्ट हो गए। इस कारण शहर से देहात तक बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया।
हालांकि शहर में कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया। देहात में पूरी रात बिजली गुल रही। बिसावर, महौ, हसायन, नगला रति आदि विद्युत सभी स्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइन में फाल्ट के चलते लोगों को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। बृहस्पतिवार की दोपहर को बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।