फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: EVMs and VVPATs cheated in mock polls even before voting

हाथरस : मतदान से पहले ही मॉक पोल में ईवीएम व वीवीपैट ने दिया धोखा

Sun, 20 Feb 2022 06:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: EVMs and VVPATs cheated in mock polls even before voting
डीआरबी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर तैनात जवान। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हुआ, लेकिन मतदान शुरू होने से पहले ही इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवीपैट की व्यवस्थाएं शुरुआती दौर में गड़बड़ाती दिखाई दीं। कई बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट के धोखे के बाद अफसरों के पसीने छूट गए। आनन-फानन सेक्टर मजिस्ट्रेटों के जरिये ईवीएम व वीवीपैट को बदलवाया गया।
विधानसभा चुनाव के तहत जिले में तीसरे चरण में रविवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होनी थी। मतदान के शुरू होने से पहले ही मॉक पोल के दौरान शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बूथों से ईवीएम व वीवीपैट के संचालन न होने की शिकायतें अफसरों को मिलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

शिकायतें मिलने के साथ अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। अफसरों ने बूथों की ओर दौड़ लगानी शुरू कर दी। शहर के आरडी कॉलेज में बने बूथ में ईवीएम ने धोखा दे दिया। यहां डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम को बदलवाकर मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से भी ईवीएम के खराब होने की सूचना पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मौके पर भेजकर ईवीएम को बदलवाकर मतदान चालू कराया गया। कुछ जगह मशीनों में मतदान के बीच में तकनीकी कमियां सामने आईं। इन्हें मौके पर पहुंचे मास्टर ट्रेनरों से सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed