फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Every voter in the booth will keep an eye on BJP's Panna chief

हाथरस : बूथ के हर मतदाता पर रहेगी भाजपा के पन्ना प्रमुख की नजर

Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Every voter in the booth will keep an eye on BJP's Panna chief
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव में मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ के एक-एक मतदाता पर भाजपा के पन्ना प्रमुख की पैनी नजर रहेगी। प्रत्येक बूथ पर कई पन्ना प्रमुख तैयार किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी आगाज होगा। पार्टी के पदाधिकारी इस रणनीति को अमलीजामा पहनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में जीत के लिए भाजपाई की रणनीति है कि बूथ जीता तो सब जीता। इस आधार पर हर बूथ पर 10 से 15 पन्ना प्रमुख तैनात किए जाएंगे। हर बूथ की मतदाता सूची को पन्ना प्रमुखों को बांटा जाएगा। पन्ना प्रमुख को अपनी सूची में शामिल मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए तैयार करना होगा। अगर कोई मतदाता नाराज है तो नाराजगी का कारण पता कर बूथ अध्यक्ष के जरिये पार्टी को सूचित करना होगा। मतदान के दिन पन्ना प्रमुख अपने सूची के मतदाताओं को बूथ पर लाकर मतदान कराएंगे। बाद में इसकी रिपोर्ट बूथ अध्यक्ष को देंगे।
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने पन्ना प्रमुख का प्रयोग किया था, जो सफल रहा। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि पन्ना प्रमुख से जो फीडबैक मिलेगा, वह 2022 के विधानसभा चुनाव में काम आएगा। इस मामले में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि पार्टी जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिले में होने वाले आगामी चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठकर योजना बना चुकी है। पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि उनका अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed