{"_id":"61993cbda56f7f5e68627a02","slug":"hathras-even-after-complaining-on-twitter-electricity-did-not-come-for-20-hours-sadabad-news-ali2786407190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्वीटर पर शिकायत के बाद भी 20 घंटे नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्वीटर पर शिकायत के बाद भी 20 घंटे नहीं आई बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से नगर और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कस्बे की प्रोफेसर कॉलोनी के पास स्थित मोहल्ला राजनगर में शुक्रवार की शाम छह बजे से गुल हुई आपूर्ति 20 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी। ट्वीटर पर उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी बिजली नहीं आई। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल हो रहा है। स्थानीय स्तर पर लोग बिजली की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर सरकार को कोस रहे हैं।
बिजली अफसरों की अनदेखी की वजह से कस्बे की प्रोफेसर कॉलोनी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर आए दिन तारों में आग लग रही है, जिस वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो रही है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उक्त ट्रांसफॉर्मर के तारों में आग लगने की वजह से बिजली गुल हो गई। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने फोन और ट्वीटर के माध्यम से बिजली अफसरों से की, लेकिन 20 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई।
एक उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने ट्वीटर के जरिए बिजली आपूर्ति न आने की शिकायत की थी, लेकिन बगैर समस्या के निस्तारण के ही समाधान कर दिया गया और इसका मैसेज भी ट्वीटर पर डाला गया। उपभोक्ता ने फिर से ट्वीट किया, तब जाकर शनिवार की शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
इसी तरह कुरसंडा फीडर की बिजली घंटों भी गुल रही। कई अन्य फीडर भी ब्रेक डाउन में रहे। हुलासीगढ़ी पर बंच केबल टूटने की वजह से बिजली गुल रही। संविदा कर्मियों के काम पर न आने की वजह से उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ी रहीं। एक्सईएन मनोज कुमार ने बताया कि संविदा विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है।