{"_id":"612d2f9c8ebc3e7a0f56a1df","slug":"hathras-entered-the-house-and-molested-the-woman-also-gave-casteist-abuses-sasni-news-ali271934792","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, जातिसूचक गालियां भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, जातिसूचक गालियां भी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसे जातिसूचक गालियां भी दी। महिला ने इसकी तहरीर थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 452, 506, 354 बी एवं हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
महिला का आरोप है कि रविवार की देर रात एक युवक उसके घर में घुस आया। जिसे गांव के लोगों ने घर में ही दबोच लिया था। हालांकि, युवक मौके से फरार हो गया। अब इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।