{"_id":"5f55210c8ebc3e613e628d42","slug":"hathras-ending-service-of-84-anganwadi-workers-assistants-hathras-news-ali2431387146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की सेवा समाप्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की 84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई यहां जिला प्रशासन ने की है। इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की उम्र 62 वर्ष पूरी हो चुकी थी। इस आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से 62 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्त किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में यहां बाल विकास परियोजना वार डाटा एकत्रित किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मास्टर डाटा तैयार किया गया। इसके आधार पर एक अगस्त तक 62 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सूची बाल विकास परियोजना वार तैयार की गई।
इस सूची में जिले की 84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के नाम शामिल हुए। विभाग की ओर से इस सूची के अनुमोदन के लिए डीएम को पत्रावली भेजी गई। डीएम ने शासन के निर्देश के क्रम में पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया और सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में 1,712 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से पूर्व में 199 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 164 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। अब इन पदों व वर्तमान में खाली हुए पदों पर जल्द ही भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
84 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। 62 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा समाप्त की गई है।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम