फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Encroachment at Mursan Gate intersection gave rise to jam

हाथरस : मुरसान गेट चौराहे पर अतिक्रमण ने दिया जाम को बढ़ावा

Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Encroachment at Mursan Gate intersection gave rise to jam
हाथरस : मुरसान गेट पर ट्रक के नीचे बाइक आने से बाल-बाल बचा सवार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुरसान गेट चौराहे पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इसके अलावा यहां दुकानों के आगे वाहन भी खड़े रहते हैं। इस कारण सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझते हैं। ओवरब्रिज बनने के बाद भी जाम की समस्या शहर के लोगों के लिए नासूर बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद भी शहर के मुरसान गेट चौराहा पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। इस चौराहा से शहर के अंदर व बाहर प्रवेश का रास्ता भी है। इस कारण इस चौराहा पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें भी लगी रहती हैं। इस चौराहे पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण रास्ता संकरा हो जाता है। लोगों को जाम से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग इस चौराहे पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगवाने की भी मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

मुरसान गेट चौराहा सबसे व्यस्ततम है। इस मार्ग पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। चौराहा की चौड़ाई भी कम है। इस कारण जाम लगता है। जाम के कारण काफी परेशानी होती है। -ललतेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तालाब चौराहे पर जाम लगता था। अब मुरसान गेट चौराहा पर अतिक्रमण के चलते जाम लगता है। यहां ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई जाए, जिससे आवागमन सुचारु हो सके।

-रतन कुमार
मुरसान गेट चौराहे पर अतिक्रमणों का जाल बिछा है। इस कारण रास्ता संकरा बना रहता है। जाम का मुख्य कारण भी यही है। यदि अतिक्रमण हट जाएं तो काफी राहत मिल सकती है।
-अमित कुमार
चौराहे पर कभी-कभी तो इतना भयंकर जाम लग जाता है कि राह तय करना मुश्किल हो जाता है। जाम का सबसे बड़ा कारण वाहनों को निकलने की जल्दबाजी रहना है।
- कन्हैयालाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed