फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Emphasis on increasing participation of women in the construction of Amrit Sarovar

हाथरस : अमृत सरोवर के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Sun, 12 Jun 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Emphasis on increasing participation of women in the construction of Amrit Sarovar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अमृत सरोवर में तब्दील किए जा रहे तालाबों के निर्माण में मनरेगा के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर परियोजना निदेशक (पीडी) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) एके मिश्र ने अधीनस्थों को निर्देश जारी किए हैं। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन किए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं।
अमृत महोत्सव के तहत जिले की 75 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तैयार किए जा रहे हैं। इन तालाबों का निर्माण मनरेगा और अन्य विभागों की मदद से किया जा रहा है। इन सरोवरों पर सौंदर्यीकरण के लिए छायादार पौधे, बैठने के लिए स्थान और आसपास पार्क का निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा के तहत तालाबों की खोदाई और सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब पीडी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मनरेगा के तहत महिला जॉब कार्डधारकों को अमृत सरोवर के कार्य में शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा संख्या में जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को उनके ही गांव में रोजगार मुहैया हो सके। स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला जॉब कार्डधारकों को अमृत सरोवर के काम में वरीयता दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed