फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eliminate head lice first, then come to school

हाथरस : पहले सिर से जूं खत्म करो, फिर आना स्कूल

Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eliminate head lice first, then come to school
हाथरस : स्कूल से बच्चे को भगाने की शिकायत लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे पिता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के लाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पर बच्ची को स्कूल से भगाने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की गई है। शिक्षिका पर यह भी आरोप है कि बच्ची को यह कहकर तीन दिन से लगातार स्कूल से वापस भेजा जा रहा है कि पहले सिर के जूं निकलवाओ, फिर स्कूल आना। ग्राम प्रधान ने भी शिक्षिका पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
लाड़पुर निवासी अशोक कुमार की बेटी रश्मि प्राथमिक विद्यालय लाडपुर में कक्षा एक की छात्रा है। अशोक का आरोप है कि शिक्षिका द्वारा उनकी बेटी को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि बेटी के सिर में जूं हैं और वह साफ-सुथरी नहीं आती। आरोप है कि पिता इस बात को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनसे कह दिया कि यह बच्ची विद्यालय नहीं आएगी। उन्होंने शिक्षिका पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। साथ में स्कूल गए ग्राम प्रधान से भी अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-हरिकिशोर सिंह, प्रभारी बीएसए हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed