फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity system collapsed, traders warned of market closure

हाथरस : विद्युत व्यवस्था चरमराई, व्यापारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी

Fri, 08 Oct 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity system collapsed, traders warned of market closure
कचौरा में बिजली की समस्या को लेकर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कचौरा में पिछले कई दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली एक्सईएन, एसडीओ व जेई भी सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में आपूर्ति पटरी पर नहीं आई तो कस्बा का बाजार बंद कर दिया जाएगा।
बता दें कि नगला जलाल बिजलीघर की उदासीनता व लापरवाही से ग्रामीण अंचल के कई बड़े फीडर बंद चल रहे हैं। कचौरा में 33 केवीए का बिजलीघर है लेकिन नगला जलाल से बिजली कटने के कारण सब स्टेशन पर बिजली आ ही नहीं पा रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, व्यापारी सुबोध गुप्ता, नमन साहू, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता का कहना है कि तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बिजली न आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इन्वर्टर भी अब पूरी तरह से बैठ गया है। मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए हैं। लोग पीने के पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर 24 घंटे में बिजली आपूर्ति सही नहीं होती है तो बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed