{"_id":"628530141c7ab065612bc856","slug":"hathras-electricity-stalled-for-four-hours-in-many-areas-people-upset-in-summer-hathras-news-ali291853795","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कई इलाकों में चार घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कई इलाकों में चार घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भी लोगों का हाल-बेहाल है। बुधवार को कई स्थानों पर बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गए और इसकी वजह से चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग काफी परेशान दिखे। शहर के नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, गिजरौली, नवीपुर विद्युत उपकेंद्र से जाने वाली बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। ऐसे में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली संकट लोगों ने झेला।
गर्मी में इसकी वजह से लोग काफी परेशान रहे। शाम को भी बिजली आंख मिचौली खेलती रही। ओवरलोडिंग से कटौती होती रही। यह स्थिति इस समय रोजाना हो रही है और इसकी वजह से लोग परेशान हैं। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते कई स्थानों पर लाइनों में फॉल्ट हो गए थे। इसकी वजह से कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद