{"_id":"62a38d2b6e42826aab49f8b7","slug":"hathras-electricity-stalled-for-four-hours-due-to-fault-in-lines-hathras-news-ali2935923191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से लोगों का हाल-बेहाल है। शुक्रवार को फिर शहर के ओढ़पुरा, गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हुए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के चंदपा, मुरसान, सोखना, उघई और सलेमपुर आदि उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में दिक्कत आई। इस कारण लोगों को चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
शहर से देहात तक हर रोज चार घंटे बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। बिजली न आने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा है। उल्लेखनीय है कि जून माह में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। इस कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। वहीं शहर और कस्बे में बिजली संकट आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
शुक्रवार को बिजली न मिलने के कारण उमसभरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिना बिजली के उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में फॉल्ट कुछ ज्यादा हो रहे हैं। जल्द से जल्द फॉल्ट को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
आए-दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली जा रही है। इस कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारी गर्मी को ध्यान रखते हुए आापूर्ति पर ध्यान दें।
-अशोक वार्ष्णेय
पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फॉल्ट के नाम पर हर रोज कई कई घंटे बिजली जा रही है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है।
-आरके खन्ना
जिस हिसाब से बिजली का बिल लिया जाता है, उस हिसाब से गर्मी में बिजली नहीं मिल पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण खासी मुश्किलें हो रही है। विभाग को बिजली व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
-राजू