{"_id":"629cf505eb7d2f2a760ff07d","slug":"hathras-electricity-stalled-for-four-hours-due-to-fault-in-lines-hathras-news-ali2932153171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी के बीच रविवार को शहर में अलग-अलग इलाकों में चार घंटे बिजली ठप रही। ओवर लोडिंग के कारण सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हुए।
गर्मी में बिजली का संकट बढ़ रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को शहर के ओढ़पुरा, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में सुबह से शाम तक आंख-मिचौली का खेल खेला।
कुल मिलाकर शहर के लोगों को चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों का रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा भी हुआ। कर्मी फॉल्ट की समस्या को दूर कर आपूर्ति को दुरुस्त करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लाइनों में फॉल्ट के चलते कुछ समय बिजली बाधित रही है। फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण बिना बिजली के खासी परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी लाइनों को बदलें, तब जाकर व्यवस्था में सुधार होगा।
-सुनील शर्मा
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी व्यवस्था में सुधार करें।
-वीरेंद्र कौशल
बिजली विभाग के अधिकारियों ने गर्मी को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। इस कारण आए-दिन बिजली गुल हो रही है। लाइनों में हर रोज फॉल्ट के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
-जयशंकर पाराशर