फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity stalled for four hours due to fault in lines

हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली

Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity stalled for four hours due to fault in lines
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के कई विद्युत उपकेंद्रों से निकले वाले फीडरों की लाइनों में शुक्रवार को फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को सुबह से शाम तक करीब चार घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि शहर में कई वर्ष पहले रिस्ट्रक्चर्ड एसिलरेटेड पावर डेवपलमेंट एंड रिफॉर्म प्रोजेक्ट (आरएपीडीआरपी) के तहत बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। ये लाइन अब विद्युत भार बढ़ने की वजह से जवाब देने लगी हैं। इस कारण कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट होने व तार टूटने के कारण लोगों को करीब चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी के चलते लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। कर्मियों की टीमें लगातार इन्हें दूर कराने में जुटी हैं और आपूर्ति को व्यवस्थित रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed