फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity stalled for eight hours due to breakdown in 33 KV line

हाथरस : 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से आठ घंटे ठप रही बिजली

Tue, 24 May 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity stalled for eight hours due to breakdown in 33 KV line
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

तेज आंधी एवं बारिश से सोमवार की देर रात को सादाबाद से सहपऊ विद्युत उपकेंद्र के लिए जा रही 33 केवी की लाइन पर पेड़ की मोटी डाली टूटकर गिर गई, जिससे लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र के 55 गांवों की बिजली ठप हो गई।
बिजली ठप होने से जो गांव प्रभावित हुए हैं, उनमें मढ़ाभोज, पट्टी बहराम, नगला कली, तामसी, बटपुरा, थरौरा, खोंडा, कस्बा सहपऊ, कुकरगवां, नगला सुखराम, मढ़ापिथू, बुढ़ाइच, महरारा, सुल्तानपुर, धाधऊ, लोधई, कोंकना कलां और खेरिया समेत कुल 55 गांव शामिल हैं। इन गांवों के बाशिंदों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। मंगलवार की सुबह बिजली कर्मियों ने टूटी लाइन को जोड़कर लगभग नौ बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रह्लाद सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब सवा 12 बजे गांव मढ़ाका के पास से निकल रहे गंदे नाले के पास एक पेड़ की मोटी डाली टूटकर सादाबाद से सहपऊ आने वाली मुख्य विद्युत लाइन पर गिर गई, जिससे लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था। इसे सही करके अब क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed