फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity is running for five hours, one thousand consumers of 10 villages faced problems

हाथरस : पांच घंटे गुल रही बिजली, 10 गांवों के एक हजार उपभोक्ताओं ने झेलीं दिक्कतें

Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity is running for five hours, one thousand consumers of 10 villages faced problems
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी सिर पर आने के बाद बिजली विभाग को फीडरों की मरम्मत की चिंता हुई है। जिले में आए दिन मरम्मत कार्य के नाम पर घंटों बिजली काटा जा रहा है। मंगलवार को भी ओढ़पुरा सबस्टेशन से इगलास रोड के लिए 11 केवीए की नई लाइन बनाने का काम हुआ। इसके चलते करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोग काफी परेशान रहे। पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरसते रहे।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों नई लाइनें बनाने, सबस्टेशन व मशीनों को बदलने आदि का काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ओढ़पुरा सबस्टेशन से इगलास रोड के लिए 11 केवीए की नई लाइन बनाने का काम हुआ। इस कारण बाद अठवरिया, नगला कुंवरजी, सहित करीब दस गांवों में सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। लगभग एक हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से बिजली आने का इंतजार करते रहे। दोपहर में बिजली आने के बाद लोग तेजी से कामों को निपटाने में जुट गए। इस मामले में एसडीओ विशाल निषाद का कहना है कि 11 केवीए की लाइन पर काम हुआ था। इस कारण कुछ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन

- बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली जा रही है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति पर ध्यान दें। - शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजली विभाग लाइनों के रखरखाव पर समय रहते ध्यान देता तो गर्मी में बिजली संकट न होता। आए दिन कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। - शीलू
- शहर, देहात में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है। जनप्रतिनिधि भी बिजली आपूर्ति पर जरा ध्यान दें। - धर्मेंद्र

- बिजली विभाग को बकाया जमा करवाने का तो ध्यान रहता है लेकिन आपूर्ति पर ध्यान नहीं रहता। भीषण गर्मी में रोजाना लोगों को घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। - सुरेश चंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed