फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity cut in scorching heat made it miserable

हाथरस : भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने किया बेहाल

Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity cut in scorching heat made it miserable
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। हर रोज शहर से लेकर देहात तक पांच से छह घंटे की विद्युत कटौती हो रही है। गर्मी में पर्याप्त बिजली न मिलने से आमजन से लेकर उद्यमी तक खासे परेशान हैं। बिजली न मिलने के कारण उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। बिजली न मिलने को लेकर लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है बिजली उत्पादक इकाइयों में कोयले का संकट हो रहा है। इस कारण लगातार इकइायां प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है। जिले में पांच से छह घंटे की कटौती का सिलसिला जारी है। कभी फॉल्ट के नाम पर तो कभी ओवर लोडिंग के नाम पर बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण लोग जरुरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। बिजली न मिलने के कारण उद्योग धंधे भी सहीं ढंग से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी रात में तो कभी दिन में कटौती हो रही है। बिजली विभाग को राजस्व का तो ध्यान रहता है, लेकिन आपूर्ति पर ध्यान नहीं है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलीप चौधरी, उपभोक्ता
जैसे-जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, वैसे-वैसे बिजली के नखरे बढ़ रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रह हैं।

- दीपू, उपभोक्ता
कभी फॉल्ट के नाम पर तो कभी ऊपर से बिजली काटी जा रही है। गर्मी में पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। संविदा कर्मी चंद पैसों के किसी की बिजली सही करते हैं।
- सागर उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed