फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity crisis faced for three hours, damage to industries

हाथरस : तीन घंटे झेला बिजली संकट, उद्योग-धंधों को नुकसान

Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity crisis faced for three hours, damage to industries
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है। कभी दिन तो कभी रात में फॉल्ट और ब्रेक डाउन के चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कई साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। वर्तमान में यह जर्जर हो गई है। इस कारण लाइनों में आए-दिन फॉल्ट हो रहे हैं। मंगलवार को ओढ़पुरा, गिजरौली, वाटर वर्क्स, कांशीराम टाउनशिप आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडर की लाइनों में सुबह से शाम तक फॉल्ट हुए। इस कारण करीब तीन घंटे शहर के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
विज्ञापन

आए-दिन बिजली गुल होने से उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुभाष चंद्रा का कहना है कि फॉल्ट के चलते बिजली सिस्टम पर असर पड़ रहा है। कर्मियों को शटडाउन को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। विभाग को बिजली उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है।
-संतोष सक्सेना
लाइनें काफी पुरानी हैं और वर्तमान में जर्जर हालत में हैं। आए-दिन बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। इस कारण उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। आपूर्ति में सुधार की जरूरत है।
-जय भगवान
शहर में झूलती लाइनें बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी कर रही हैं। कभी रात में तो कभी दिन में बिजली कई कई घंटे जा रही है। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

-सुनील कुमार
बिना बिजली के गर्मी में हाल बेहाल है। हर रोज लोकल फॉल्ट के नाम पर बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के आमजन से लेकर कारोबारी तक खासे परेशान हैं।
-कुनाल वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed