{"_id":"6658a6c71596aba893011aed","slug":"hathras-electrical-system-collapsed-due-to-storm-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था, लाइन-खंभे और ट्रांसफॉर्मर हुए क्षतिग्रस्त, गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था, लाइन-खंभे और ट्रांसफॉर्मर हुए क्षतिग्रस्त, गुल रही बिजली
Thu, 30 May 2024 09:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 09:48 PM IST
सार
हाथरस में आंधी से विद्युत निगम के 17 पोल, एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर व कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक होर्डिंग ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के पास एक 33 केवी का पोल क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
आंधी में अलीगढ़ रोड पर गिरा यूनीपोल होर्डिंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में मौसम बिगड़ने के बाद 30 मई की शाम को आई आंधी, बूंदाबादी ने विद्युत व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। आंधी से जिलेभर में सैकड़ों बिजली के खंभे, कई ट्रांसफॉर्मर और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर देहात कर कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में विद्युत निगम के 17 पोल, एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर व कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक होर्डिंग ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के पास एक 33 केवी का पोल क्षतिग्रस्त हुआ। अधिशासी अभियंता शहर अभिषेक सिंह ने बताया कि आंधी के चलते शहर में 17 विद्युत पोल, 11.33 केवी की लाइन के अलावा एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, आंधी रुकने के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
इधर, नवल नगर प्रगति पुरम में 33/11 केवी लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। 31 मई को क्षतिग्रस्त हुए लाइन और पोलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सुबह दस बजे से शहर के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, नवल नगर, अलीगढ़ रोड औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड आदि स्थानों की सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से जिलेभर में 50 से अधिक खंभे, कई ट्रांसफॉर्मर, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आंधी से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।