फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electrical appliances blown in many homes, shops due to lightning

हाथरस : बिजली के गिरने से कई घरों, दुकानों में फुंके विद्युत उपकरण

Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electrical appliances blown in many homes, shops due to lightning
हाथरस : बिजली गिरने से फटी टंकी व विद्युत उपकरणों के फुंकने की जानकारी तहसीलदार को देते गौरीशंकर ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बृहस्पितवार को अचानक बिगड़ गया। दिनभर बादल छाये रहे। सुबह करीब सवा 11 बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़कने से लोग सिहर उठे। यह बिजली कस्बे के राया रोड पर सड़क किनारे लगे एक ट्रांसफॉर्मर पर जा गिरी। हालांकि ट्रांसफॉर्मर को तो कुछ नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इससे जुड़े करीब आधा दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के यहां भारी नुकसान हुआ। हजारों रुपये के विद्युत उपकरण तेज आवाज के साथ फुंक गए।
राया रोड निवासी गौरीशंकर गौतम पुत्र सत्यदेव गौतम के मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी पानी की टंकी फट गई तो वहीं घर में लगे फ्रिज, टीवी, पंखे, एलईडी बल्ब, इन्वर्टर, सबमर्सिबल, आदि उपकरण फुंक गए। घर की विद्युत फिटिंग और विद्युत मीटर भी जलकर नष्ट हो गए। यहीं रामकुमार पुत्र हरवंश चौधरी के यहां भी विद्युत फिटिंग के तारों में आग लग गई।
विज्ञापन

सबमर्सिबल और बल्ब आदि फुंक गए। ऊधम सिंह पुत्र नेत्रपाल के यहां भी फ्रिज, टीवी, इन्वर्टर, एलईडी बल्ब आदि उपकरण फुंक गए। इसी तरह रवि गौतम और नवीन गौतम के यहां भी टीवी, फ्रिज, पंखा आदि विद्युत उपकरण बिजली गिरने की वजह से फुंक गए। नगर पंचायत की एलईडी लाइटों को भी काफी नुकसान पहुंचा। गौरीशंकर गौतम द्वारा घटना से तहसीलदार अनिल कुमार सिंह को भी अवगत कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed