फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electric poles obstructing the way of people

हाथरस : लोगों की राह में रुकावट बन रहे विद्युत खंभे

Sat, 10 Apr 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electric poles obstructing the way of people
हाथरस : आगरा रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे खंभे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहरवासियों की राह आसान करने के लिए फुटपाथ के साथ आगरा-अलीगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया, लेकिन बिजली विभाग खंभों को पीछे नहीं हटा रहा है। इस कारण आए दिन वाहन इन खंभों से टकरा रहे हैं। इस कारण अनहोनी का डर सताता रहता है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर वर्तमान में करीब ढाई लाख वाहन दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण पालिका प्रशासन ने फुटपाथ बनाने के साथ मार्गों के चौड़ीकरण की शुरुआत कर दी है। पालिका प्रशासन ने अलीगढ़ रोड पर फुटपाथ बनाने के बाद डिवाइडर का काम शुरू कर दिया है। वहीं अभी विद्युत विभाग ने पोल वहां से नहीं हटाए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

11 केवीए के खंभे में घुसा ट्रक
बीते दिनों शहर के आगरा रोड पर एक ट्रक 11 केवीए की लाइन के खंभे से टकरा गया। इससे शहर के तमाम इलाकों में आधी रात से सुबह तक बिजली गुल रही थी। खंभे व लाइन क्षतिग्रस्त होने से विभाग को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा था। यदि बिजली विभाग जल्दी नहीं जागा तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed