फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electric pole fell in Navipur Kalan, accident averted

हाथरस : नवीपुर कलां में गिरा बिजली का खंभा, हादसा टला

Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electric pole fell in Navipur Kalan, accident averted
हाथरस : नवीपुर में गिरा विद्युत खंभा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली के खंभे बेहद जर्जर हालत में हैं। नवीपुर मार्ग पर बुधवार को अचानक बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत यह रही कि इसकी वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। विद्युत उपकेंद्र पर इसकी सूचना दी गई। तत्काल विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 12 घंटे बीतने के बाद भी इस खंभे को वहां से नहीं हटवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के नवीपुर कलां, चामड़ गेट और मुरसान गेट आदि स्थानों पर बिजली के खंभे नीचे से गल गए हैं। ये खंभे हादसों को न्योता दे रहे हैं। विभाग सही ढंग से इन खंभों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के नवीपुर कलां में मंगलवार की शाम को अचानक एलटी लाइन का खंभा एक दुकान के ऊपर गिर गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बिजली का खंभा मेरी दुकान के ऊपर गिर गया। इससे हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बिजली विभाग खंभों व लाइनों को दुरुस्त करे। यहां लाइनों के तार भी काफी नीचे झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बंटी ठाकुर
शहर का नवीपुर मार्ग अति व्यस्ततम मार्ग है। इस पर बिजली की लाइन व खंभा जर्जर हालत में है। लाइनों के तार इतने नीचे हैं कि सुबह निकलने वाले स्कूली वाहन भी इनको छू जाते हैं। हादसे का डर रहता है।
-धर्मेंद्र कौशिक
नवीपुर मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज व एक इंटर कॉलेज के अलावा कई कान्वेंट स्कूल हैं। यहां बिजली की लाइनें काफी नीची हैं। इस कारण अनहोनी का डर सताता रहता है।

-बुद्धप्रकाश गौतम
बिजली की लाइनों के जर्जर तार और खंभों को दुरुस्त कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। यदि इस कार्य में हीलाहवाली बरती जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed