{"_id":"6398c2d74602957b2822c06e","slug":"hathras-electric-pole-at-clock-tower-damaged-electricity-disrupted-hathras-news-ali3068829109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घंटाघर पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, बिजली रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घंटाघर पर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, बिजली रही बाधित
विज्ञापन
हाथरस : घंटाघर पर गिरा विद्युत खंभा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के घंटाघर पर मंगलवार की दोपहर को अचानक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। खंभा क्षतिग्रस्त होने की वजह से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने खंभे को दुरुस्त किया। तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
उल्लेखनीय है कि बिजली के अधिकांश खंभे जर्जर हालत में हैं। खंभे वेल्डिंग के सहारे खड़े हैं। आए-दिन खंभे कही न कही क्षतिग्रस्त होते हैं। मंगलवार को शहर के घंटाघर पर एलटी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण शहर के घंटाघर, जैन गली, हलवाई खाना, पसरट्टा बाजार आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली गुल होने के चलते लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि खंभा क्षतिग्रस्त होने से कुछ समय आपूर्ति बाधित रही है। संवाद