फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Election is the pride of democracy, honor it by voting ...

हाथरस : चुनाव है लोकतंत्र की शान, वोट देकर करो इसका सम्मान...

Mon, 25 Jan 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Election is the pride of democracy, honor it by voting ...
हाथरस : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ कर? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिलेेभर के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र के हित में मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ ली। सरकारी कार्यालयों में भी मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पर शपथपत्र का वाचन कर वहां उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। श्रीरामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कविता पाठ, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली और मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कविता पाठ में कविता विश्वास, पोस्टर प्रतियोगिता में गार्गी शर्मा, स्लोगन प्रतियोगिता में दीपिका वार्ष्णेय, रंगोली में रश्मि चौहान, मेहंदी में पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता कौशल सहित कॉलेज की शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे। बागला कॉलेज में प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने मतदान का महत्व बताते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर परिसर में बीएसए मनोज कुमार मिश्र की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। बीएसए ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को मतदान करने और दूसरे को इसके लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। आरपीएम कॉलेज, सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, दून स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल सीमेक्स में भी मतदाता जागरूकता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में गांव के मतदाताओं ने नए युवा वोटरों को सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इस मौके पर नीलम सिंह, अनुराधा, शशी प्रभा, दिलीप कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह, अरविंद कुमार, रतनलाल, आजाद मलिक, प्रियंका पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed