फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Effectively curb crime, resolve complaints

हाथरस : अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाएं, शिकायतों का करें निस्तारण

Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Effectively curb crime, resolve complaints
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण ने एसपी कार्यालय में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियोें के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। बैठक में एडीजी राजीव कृष्ण ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस संदर्भों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने यूपी-कॉप एप का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के भी निर्देश दिए। एडीजे ने जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन पहचान के तहत अपराधियों की सही सूचना संकलित कर शत प्रतिशत अपराधियों का सत्यापन करने एवं उनकी समय से पहचान एप पर फीडिंग करने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

महिला बीट पुलिसिंग के बारे में सभी अधिकारियों को बताया कि सभी महिला बीट अधिकारी अपनी-अपनी बीट का भ्रमण करें और अपने बीट क्षेत्र में पडने वाले गांव/मोहल्लों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याऐं सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने न्यायालय व उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने, गैरजमानती वारंट का समय से तामील कराने,अवैध शराब/मादक पदार्थों के परिवहन/बिक्री पर रोकथाम लगाने व बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने को भी कहा।
महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता पर विशेष ध्यान देने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने हेतु भी निर्देश भी दिए। बैठक के बाद अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने कुछ जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। डीएम रमेश रंजन और एसपी विकास कुमार वैद्य ने उसका स्वागत किया।
सीओ ट्रैफिक की तैनाती की मांग
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने एडीजी के समक्ष जिले की लचर यातायात व्यवस्था का मुद्दा रखा। उन्होंने कहा कि यहां अक्सर चौराहों पर जाम लग जाता है। इसलिए यहां की यातायात पुलिस को और सक्रिय किया जाए। यहां सीओ ट्रैफिक की भी तैनाती की जाए।

उन्होंने थानों के बाहर खड़े कंडम वाहनों को हटाने को भी कहा। उनका कहना था कि इससे काफी जगह घिरी हुई है। शहर के कोतवाली सदर और हाथरस गेट के बाहर काफी वाहन काफी वाहन खड़े हैं। इस समस्या का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed