फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to lack of buses, passengers have to wait for hours

हाथरस : बसों की किल्लत से यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to lack of buses, passengers have to wait for hours
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए यात्रियों में होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों के चुनाव में ड्यूटी लगने से सवारियों का टोटा हो गया है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड, तालाब ओवरब्रिज के नीचे घंटों इंतजार करने के बाद यात्रियों को बसें मिल रही हैं। उसमें भी मारामारी मची हुई है। मंगलवार को यही स्थिति देखने को मिली।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिसमें से 34 बसें चुनाव ड्यूटी में फोर्स को लेकर पड़ोसी जिलों के लिए गई है। इस कारण हाथरस डिपो के बेड़े में बसों की कमी हो गई है। अलीगढ़, आगरा, मथुरा के अलावा लंबे रूटों की सेवाएं प्रभावित हो गई है। यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। बसें न मिलने पर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर तय करना पड़ रहा है या फिर यात्री ट्रेनों के माध्यम से यात्रा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

- अलीगढ़ जाने के लिए काफी देर से बस स्टैंड पर इंतजार कर रहा हूं। बस न मिलने के कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। और कोई वाहन भी नहीं मिल रहा है। - प्रताप सिंह, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

- आगरा जाने के लिए बस स्टैंड पर आया हूं। जो बसें आ रही हैं वे पहले से ही खचाखच भरी हुई हैं। लगता है कि किसी प्राइवेट वाहन से सफर करना पड़ेगा। - रविकुमार, यात्री
- बसें चुनाव ड्यूटी में भेज दी गई हैं, जबकि यात्रियों की जरूरत का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कत न हों। काफी देर से बस नहीं आ रही है। - शीलू, यात्री

- बस स्टैंड पर फिर से बसों की समस्या आ रही है। काफी देर के बाद बसें मिल रही है। उसमें भी चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बसों में बैठने तक की जगह नहीं है। - मनोज कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed