{"_id":"61c2141dee6f4a17567c5914","slug":"hathras-due-to-jan-vishwas-yatra-there-was-jam-from-morning-till-evening-hathras-news-ali281164956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जन विश्वास यात्रा के चलते सुबह से शाम तक रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जन विश्वास यात्रा के चलते सुबह से शाम तक रहा जाम
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस में जनसभा के दौरान अतिथियों का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के जन विश्वास यात्रा के चलते शहर में सुबह से शाम तक जाम रहा। आगरा रोड से शुरू हुई यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान बाजारों में जाम लग गया। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा। यात्रा के रवाना होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर की सड़कें संकरी है। मंगलवार की सुबह दस बजे आगरा रोड से यात्रा शुरू हुई। शहर के सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, लोहट, सराफा बाजार, सासनी गेट, कमला बाजार होते हुए गुजरी बागला इंटर कॉलेज पहुंची। विश्वास यात्रा के दौरान शहर के बाजारों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
सुबह से शाम तक बाजार में वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम में फंसने के कारण लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। विश्वास यात्रा के रवाना होने के बाद यातायात कर्मियों को आवागमन सुचारु करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।