फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Drivers and operators will be fined for removing buses from bypass

हाथरस : बाईपास से बसें निकालने पर चालक-परिचालकों पर लगेगा जुर्माना

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Drivers and operators will be fined for removing buses from bypass
हाथरस : नगला भुस बाईपास पर रोडवेज बस को रुकवाकर शहर के अंदर भेजते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अगर चालक-परिचालकों ने रोडवेज बसों को शहर के अंदर से होकर नहीं निकाला तो उन्हें जुर्माना देना होगा। इस संबंध में अधिकारियों ने आदेश दिए हैं। अधिकारियों की सख्ती के चलते अब अन्य डिपो की बसें भी शहर के अंदर से होकर निकलने लगी हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि काफी समय से हाथरस व अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें बाईपास से गुजर रही थीं। इससे स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। पिछले तीन दिन से एनएच बाईपास के दोनों छोर पर तैनात कर्मियों द्वारा बाईपास से निकलने वाली बसों के नंबर नोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यदि कोई चालक-परिचालक बसों को बाहर से गुजारता है तो उनके खिलाफ संबंधित डिपो के अधिकारियों एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई का प्राविधान हे। चालक-परिचालक अफसरों की सख्ती की वजह से भी बसों को शहर के अंदर से निकालकर ले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ज्यादातर बसें शहर के अंदर से ही होकर निकलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed