{"_id":"630fa27a140a80718f5b6747","slug":"hathras-driver-missing-with-e-rickshaw-sog-in-search-sikandhra-rahu-news-ali2993552159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई रिक्शा के साथ चालक लापता, तलाश में जुटी एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई रिक्शा के साथ चालक लापता, तलाश में जुटी एसओजी
विज्ञापन
हाथरस : लापता ई रिक्शा चालक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
मंगलवार की दोपहर कस्बा पुरदिलनगर निवासी युवक टिर्री सहित गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित के पुत्र मुकेश कुमार ने कोतवाली गुमशुदगी की तहरीर दी है। एसओजी हाथरस ने कोतवाली आकर टिर्री मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
पुरदिलनगर के मोहल्ला ललता गेट निवासी बालकिशन (42) पुत्र थान सिंह की टिर्री मंगलवार की दोपहर तीन बजे पंत चौराहे पर खड़ी दिखी थी। इसके बाद टिर्री का कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह बालकिशन के परिजनों ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग शाम सात बजे तक घर पहुंच जाया करते थे।
जब वे देर रात तक घर नहीं आये तो तलाश किया गया लेकिन कोई पता नहीं चला। उस दिन रामस्वरूप अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। सूचना पर कोतवाली से सभी संबंधित थानों को चेकिंग के निर्देश दिए गए। हाथरस से एसओजी की टीम भी यहां आकर तलाश में जुट गई है। संवाद