{"_id":"6161dae98ebc3e05d25c0499","slug":"hathras-dr-avin-left-bjp-and-joined-bsp-hathras-news-ali2753313141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा छोड़ डॉ. अविन ने थामा बसपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व मंत्री चौ.महेंद्र सिंह की मौजूदगी में आजाद समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते ?
- फोटो : HATHRAS
Link Copied
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अविन शर्मा ने भाजपा छोड़कर लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं, बसपा नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया ने बसपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ. अविन को लखनऊ में पार्टी के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा, हुकुम सिंह नेताजी, राजकुमार, रमेशचंद आदि मौजूद थे।
इधर, शहर के खंदारी गढ़ी स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया अपने समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए। वहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बंटी भैया व उनके समर्थकों को मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई। बंटी भैया ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने मिशन से भटक गई हैं। वह बसपा को खत्म करने में लगी हैं। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के काफी पदाधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
हाथरस : लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बसपा के पदाधिकारियों के साथ डॉ.अविन शर्मा। विज?- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।