फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Doubt on teacher's 10th, 12th and disability certificate, salary stopped

हाथरस : शिक्षक के 10वीं, 12वीं व दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर संदेह, वेतन रोका

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Doubt on teacher's 10th, 12th and disability certificate, salary stopped
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के नगला धर्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक के 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर विभाग को संदेह है। जिसे लेकर बीएसए ने वेतन पर रोक लगाते हुए सात दिन के अंदर शिक्षक से साक्ष्यों सहित जवाब मांगा है।
मनोज कुमार पुत्र हरी शंकर शर्मा (सहायक अध्यापक), प्राथमिक विद्यालय नगला धर्मा की नियुक्ति जनवरी 2021 में हुई थी। चयन से पूर्व काउंसिलिंग में जमा कराए गए शैक्षिक/प्रशिक्षण आदि अन्य अभिलेख मूल रूप में स्वप्रमाणित छाया प्रतियां जमा कराई गईं। संबंधित संस्थाओं को सत्यापन के लिए प्रमाण पत्रों को भेजा गया।
विज्ञापन

इनमें से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए के अंकपत्र व प्रमाणपत्र एवं दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। जिसे लेकर बीएसए ने उक्त शिक्षक का वेतन रोकते हुए प्रमाणपत्रों के संबंध में साक्ष्यों सहित पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। एक सप्ताह में साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed