फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras doctor robbed in Mainpuri in the name of second marriage

दूसरी शादी के नाम पर लूट: मैनपुरी में हाथरस के डॉक्टर से नकदी-सामान लूटा, कपड़े उतरवाए

Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:15 AM IST
सार

तलाक के बाद डॉक्टर दूसरी शादी करना चाह रहे थे। एक रिश्ते की ममेरी बहन घर आती-जाती थी। दो दिन पहले ममेरी बहन ने उन्हें फोन करके एक रिश्ता बताया था। उन्हें बताया था कि एक दरोगा की 30 साल की अविवाहित बेटी है। लड़की को देखने के लिए मैनपुरी आ जाइए।

विज्ञापन
Hathras doctor robbed in Mainpuri in the name of second marriage
सीएचसी हसायन में संबद्ध वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ एके सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सीएचसी हसायन में संबद्ध वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एके सिंह से दूसरी शादी के नाम पर करीब पांच लाख की नकदी व सामान लूटने का मामला सामने आया है। डॉक्टर व उनके दोस्त के साथ हुई वारदात को लेकर 25 अगस्त को पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग में चर्चा रही। 

विज्ञापन


डॉ. एके सिंह ने बताया कि उनकी पहली शादी 2002 में हुई थी। शादी के 20 साल बाद 2022 में उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। पत्नी डॉक्टर थी, जोकि फिलहाल अपने बच्चे के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे। एक रिश्ते की ममेरी बहन घर आती-जाती थी। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ममेरी बहन ने उन्हें फोन करके एक रिश्ता बताया था। उन्हें बताया था कि एक दरोगा की 30 साल की अविवाहित बेटी है। लड़की को देखने के लिए मैनपुरी आ जाइए। वह लड़की देखने के लिए अपने दोस्त ललित कौशिक के साथ मैनपुरी पहुंचे। उनसे आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास डॉक्टर डीसी गुप्ता के बगल वाली गली में एक घर में आने को कहा गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वहां पहुंचे तो मेरी ममेरी बहन के साथ वहां 4-5 युवक मौजूद थे। आरोपियों ने उन्हें और उनके दोस्त को कमरे में बंद कर लिया। उनके मोबाइल और करीब 69500 रुपये, सोने का ब्रेसलेट और चार अंगूठी आदि सामान छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... Agra News: मैनपुरी में हाथरस के डाॅक्टर व उनके साथी को घर में बंधक बनाकर लूटा
डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके और उनके दोस्त के कपड़े भी उतरवा लिए। तलाशी ली और वीडियो बनाया। उनको पीटा भी गया। सबकुछ छीनने के बाद दोनों को बाइक से सड़क तक छोड़ने आए। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि पीड़ित डॉक्टर ने छूटने के बाद सीधे मैनपुरी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Trending Videos

सुर्खियों में रहते हैं डॉक्टर एके सिंह

डॉक्टर एके सिंह अपनी तैनाती के दौरान लगातार विवादों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। करीब चार साल पहले होली पर स्टाफ नर्स को गले लगाकर होली की शुभकामना देने पर वह विवादों में आए थे। इस दौरान स्टाफ नर्स ने काफी हंगामा किया था। इस कारण उनको हसायन सीएचसी पर संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद एक शिकायत के आधार पर डॉक्टर एके सिंह के यहां वन्य जीव भी मिले थे। इस पर भी विवाद हुआ था। 

खुद को आखिर क्यों बताया डिप्टी सीएमओ
मैनपुरी पुलिस को डॉक्टर एके सिंह ने खुद को डिप्टी सीएमओ बताया, इसे लेकर भी जिला अस्पताल में चर्चाएं रहीं। डॉक्टर एके सिंह जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वह सीएससी हसायन पर इसी पद पर संबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed