फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Do the work of FLC of EVMs as per the standard

हाथरस : मानक के अनुरूप करें ईवीएम के एफएलसी का कार्य

Tue, 09 Nov 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Do the work of FLC of EVMs as per the standard
जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के परीक्षण कार्य का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन 2022 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नवनिर्मित निर्वाचन कार्यालय में संचालित हो रहे इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि एफएलसी कार्य सावधानीपूर्वक पूरी तरह मानक के अनुरूप होना चाहिए। किसी भी अज्ञात व्यक्ति की स्ट्रांग रूम में एंट्री नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे किसी भी दशा में बंद नही होने चाहिए।
डीएम ने राजनीतिक पार्टियाें के सदस्यों को बुलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के संयोजन को अपने सामने इंजीनियरों से कराया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोदाम से जितनी मशीनें बाहर निकाली और जमा की जाएं, सभी की एंट्री दर्ज हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सही पाई गई मशीनों को शत-प्रतिशत लॉक करें। जिन मशीनों में खराबी है उनकी अलग से लिस्ट दर्ज करते रहने के निर्देश दिए। लॉग बुक, भ्रमण पंजिका का अवलोकन तथा गोदाम का भी निरीक्षण कर गोदाम की खिड़कियों को बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में एफएलसी का कार्य 28 सितंबर से चल रहा है। विधानसभा निर्वाचन के लिए जनपद में 2508 बीयू, 2011 सीयू व 2154 वीवीपैट की जांच निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed