फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Do not be careless in feeding the high security number plate

हाथरस : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की फीडिंग में न बरतें लापरवाही

Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Do not be careless in feeding the high security number plate
हाथरस : अपने कार्यालय में बैठक लेतीं एआरटीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एचएसआरपी नंबर प्लेट को लेकर बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) नीतू सिंह ने अपने कार्यालय में वाहन डीलरों के साथ बैठक की। उन्होंने एचएसआरपी की फीडिंग में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
एआरटीओ ने जिले में संचालित वाहन बिक्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की फीडिंग में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वाहन डीलरों की तरफ से जो ब्योरा फीड किया जा रहा है, उसमें कई प्रकार की खामियां हैं। इस कारण अनुमोदन लंबित होते हैं या बैक होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जाएं, उन्हें जांच लें कि वह स्पष्ट हैं या नहीं। अक्सर दस्तावेजों के अस्पष्ट होने के कारण उनकी जांच नहीं हो पाती और अनुमोदन नहीं दिए जा पाते। एचएसआरपी के ब्योरे को समय से फीड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शोरूम पर विशेष ध्यान रखा जाए कि वाहन को बिना पंजीयन के वाहन चालक के हाथ में न दें। उसे सड़क पर न आने दें। इस दौरान डीबीए अमित कुमार, वरिष्ठ लिपिक पप्पू प्रकाश आदि भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed