{"_id":"623cbaa5eadb945de9557ad5","slug":"hathras-dm-upset-over-slow-pace-of-plant-and-pond-beautification-hathras-news-ali28775272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्लांट और तालाब सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्लांट और तालाब सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर बिफरे डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म की भूमि पर चले रहे फिकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
डीएम ने प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हेतु निर्माणाधीन एफएसटीपी के बराबर से मार्ग एवं चारों ओर वफर जोन बनाते हुए प्रस्तावित प्लांट का निर्माण निर्धारित अवधि के अंतर्गत पूर्ण कराने केे निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को पैमाइश कर आधा हेक्टेयर भूमि को नगर पालिका परिषद के माध्यम से वन विभाग को सघन पौधरोपण के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार्यदायी संस्था के प्रभारी ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए संबंधित कंपनी को आर्डर कर दिया गया है। तीन से चार दिन में मशीनें मिल जाएंगी। निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक एवं मशीनों की उपलब्धता न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। तालाब चौराहा स्थित प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण का काम भी देखा।
विज्ञापन
इसकी धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था तथा अधिशासी अधिकारी को समय-सारिणी तैयार कर अवशेष कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रोजेक्ट नक्शे का भी अवलोकन किया। संवाद