{"_id":"62571f25b87c8d5bd20a709b","slug":"hathras-dm-upset-over-negligence-in-construction-works-sikandhra-rahu-news-ali289232796","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बिफरे डीएम
विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को सिकंदराराऊ और हसायन विकास खंड क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने कार्यों में लापरवाही बरतने और निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं से स्पष्ट कहा कि उच्च मानक के आधार पर निर्माण को जल्द पूरा किया जाए।
ग्राम पंचायत भिसी मिर्जापुर में मनरेगा के तहत झील के जीर्णोद्धार कार्य का डीएम ने मुआयना किया और अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को लगाकर इस कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। कार्य की प्रगति संतोष जनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आसपास के गावों में बैठक करते हुए पात्र व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने और निष्क्रिय कार्डों को सक्रिय कराते हुए मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में शासन की मंशा के अनुरूप महिला मेट की तैनाती और महिला मनरेगा श्रमिकों को मानक के अनुरूप काम देने के निर्देश दिए। झील के चारों ओर वृहद पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के निरीक्षण में डीएम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अनुपस्थित मिले चिकित्सक और कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपस्थित नेत्र चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी की। नेत्र चिकित्सक ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 20 मरीज अपना उपचार कराने यहां आते हैं।
विज्ञापन
दवाओं की उपलब्धता और उनकी समाप्ति की तिथि का परीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित स्टाफ नर्स से प्रतिदिन होने वाले सामान्य प्रसव और ऑपरेशन के माध्यम से कराये जाने वाले प्रसव की जानकारी ली। स्टाफ नर्स ने बताया कि इसके लिए यहां तीन महिला चिकित्सक और पांच स्टाफ नर्स की तैनाती है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन चार से पांच प्रसव कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां जज्जा-बच्चा को दवाएं और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र, पीसीएफ गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराकर गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गेहूं की तोल करने के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे, आवश्यक प्रपत्रों, पंजिका, बोरों की उपलब्धता, ई-पॉस मशीन का अवलोकन किया। केंद्र प्रभारी को पुराने और नये किसानों से संपर्क करते हुए अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों से प्रतिदिनि की गेहूं की खरीद का विवरण पोर्टल पर फीड करते हुए नियमानुसार भुगतान कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार को ओपन जिम में प्रयोग होने वाले सामान को तत्काल क्रय करते हुए इनका संचालन शुरू कराने, बैडमिंटन कोच पर जाली लगवाने और सामने बनी दीवार को हटाने के निर्देश दिए। नाला निर्माण की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को लगाते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बिरावर में निर्माणाधीन क्रीड़ा स्थल का भी मुआयना किया। संवाद