{"_id":"65f9a7dedc116a68660490de","slug":"hathras-dm-sp-inspected-sensitive-booth-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश, संवेदनशील बूथ का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश, संवेदनशील बूथ का किया निरीक्षण
Tue, 19 Mar 2024 08:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 08:28 PM IST
सार
हाथरस डीएम और एसपी ने संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। दोनों ने फ्लैग मार्च भी किया। उन्होंने एसडीएम सासनी को सभी बूथों पर बूथ संख्या एवं संबंधित बीएलओ के नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करते डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के साथ संविलियन विद्यालय रुहेरी में संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत में फ्लैग मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने लोगों से संवाद कर कहा कि आप सभी लोग मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी भी प्रकार की फर्जी मतदान की शिकायत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने ग्रामवासियों से मतदान के लिए शराब, रिश्वत तथा अन्य वस्तुओं के प्रलोभन की शिकायत 1950 नंबर पर करने को कहा। किसी प्रकार की जातीय, धार्मिक तथा समुदायिक हिंसा होने की संभावना पर तत्काल सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम सासनी को सभी बूथों पर बूथ संख्या एवं संबंधित बीएलओ के नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित कराने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को अपना बूथ खोजने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस बल को घटना वाले मतदान केंद्रों की विशेष तौर से निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि अधिक से अधिक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पाबंद किया जाए।