{"_id":"6255cc3f774fa763f1360ef5","slug":"hathras-dm-drew-a-blueprint-for-the-beautification-of-karwan-river-sadabad-news-ali2891562182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : करवन नदी के सौंदर्यीकरण का डीएम ने खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : करवन नदी के सौंदर्यीकरण का डीएम ने खींचा खाका
विज्ञापन
हाथरस : करवन नदी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बीते कई वर्षों से कस्बे की पहचान रही करवन नदी के कायाकल्प की मांग पर अब पर प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अधीनस्थों के साथ करवन नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी की हालत सुधारने, कायाकल्प और इसकी सफाई कराने पर जोर दिया।
पिछले करीब एक दशक से करवन नदी लगातार गंदगी की शिकार है। कस्बे का काफी कचरा इस नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी डलाबघर बन चुकी है। निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम रमेश रंजन ने कस्बा स्थित पुल से नदी का निरीक्षण किया। कस्बे में नदी की पटरियों के निर्माण और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई।
अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव को निर्देशित किया कि कस्बे का कूड़ा नदी में न डाला जाए। नगर पंचायत इसकी विशेष निगरानी करे। नदी की सफाई और कायाकल्प की योजना जल्द तैयार की जाएगी और इस पर अमल कराया जाएगा। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। संवाद