फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM angry seeing the chaos at the shelter

हाथरस : आश्रय स्थल पर अव्यवस्थाओं को देख डीएम खफा

Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM angry seeing the chaos at the shelter
हाथरस : तालाब चौराहे के निकट निरीक्षण करतीं डीएम और साथ में मौजूद एसपी, एडीएम व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शीतलहर को देखते हुए शहर में अलाव जलाने एवं अलीगढ़-हाथरस रोड पर लेबर कॉलोनी स्थित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम अर्चना वर्मा व एसपी देवेश कुमार पांडेय ने 20 दिसंबर की देर रात को जायजा लिया। जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। आश्रय स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि आश्रय स्थल में ऐसे किसी व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए, जो नशे की हालत में हो। तालाब चौराहे से महिला पुलिस थाने तक पैदल मार्च कर जायजा लिया। जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त एवं नाला जाम होने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को सड़क की मरम्मत एवं तालाब चौराहे का सौंदर्यीकरण और नाले के लंबित कार्य को तत्काल पूर्ण कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सासनी गेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बनाए जाने और जाम से निजात दिलाने के संबंध में स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुझाव प्राप्त किए। स्थानीय लोगों ने विद्युत के पोलों को शिफ्ट करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को चौराहे के चारों ओर व शहर की प्रमुख गलियों की पैमाइश कराते हुए मार्किंग करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने यात्रियों, बेघरों, मजदूर, कामगारों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों आदि को अत्यधिक ठंड व बदलते मौसम को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के साथ ही साथ रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को ठंड से बचाव के लिए प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो फुटपाथ, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर रात गुजारने के लिए मजबूर है, उन्हें रैन बसेरे में ठहराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed