फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM angry over slow construction of shops under construction

हाथरस : निर्माणाधीन दुकानों का निर्माण धीमा होने पर डीएम नाराज

Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM angry over slow construction of shops under construction
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास निर्माणाधीन दुकानों एवं पुरानी गार्वेज डंपिंग साइट में एकत्र लीगेसी वेस्ट के निस्तारण संबंधी कार्य का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा हटवाने के लिए अतरिक्त जेसीबी लगाने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यहां कुल 133 दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाना है। दुकानों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया माह मई 2021 में की गई थी। कांट्रेक्टर अमित ट्रेडर्स द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक दुकान का साइज 15 बाई 10 फीट है। दुकानों के बाहर 09 फीट का बरामदा बनाया जाना है। दुकानों का निर्माण मुख्य मार्ग से लगभग 50 फीट की दूरी पर किया जा रहा है। यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट की लागत 4.35 करोड़ है। इसमें से लगभग संबंधित ठेकेदार को 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। दुकानों का निर्माण कार्य 31 मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। जलेसर रोड स्थित पुरानी गार्वेज डंपिंग साइट में एकत्र लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस द्वारा धीमी गति से कराए जा रहे कार्य पर नाराजगी जताई। पोकलेन मशीनों की संख्या में वृद्धि कर काम को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed