फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM angry due to non-satisfactory progress of digging the pond

हाथरस : तालाब खोदाई की प्रगति संतोषजनक न होने से डीएम नाराज

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM angry due to non-satisfactory progress of digging the pond
हाथरस : तालाब की खोदाई का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रमेश रंजन। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत छावा (कुम्हरई)में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। तालाब की मेड़ पर पौधरोपण कराने, वर्षा का पानी तालाब में पहुंचाने के निर्देश दिए।
परियोजना निदेशक ने बाताया कि एसईसीसी 2011 के अनुसार ग्राम पंचायत छावा में कुल 401 परिवार हैं। ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 2,434 है। मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत छावा में कुल 216 परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। कुल 250 श्रमिक पंजीकृत हैं। ग्राम पंचायत में कुल 177 सक्रिय जॉब कार्डधारक हैं। 182 सक्रिय श्रमिक हैं। राजस्व अभिलेखों के अनुसार तालाब की जमीन 0.154 हेक्टेयर है। तालाब में गांव की आंतरिक नालियों का पानी कच्ची नाली के माध्यम से जाता है। तालाब पूर्व से 1.5 मीटर गहरा है। इसे पांच-पांच मीटर के कुल दो चरण में 1.5 मीटर और गहरा किया जाना प्रस्तावित है। तालाब के 1/4 भाग को गांव के गंदे पानी को संचित करने के उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

शेष 3/4 भाग में स्वच्छ पानी का संचयन किया जाएगा। इसका उपयोग मवेशियों व जल स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कार्य की अनुमानित लागत 6,65,465 रुपये है। कुल 2928 मानव दिवसों का सृजन करना है। निरीक्षण के समय तालाब पर कुल 61 श्रमिक काम पर लगे मिले। इनमें दो महिला श्रमिक थीं। डीएम ने सभी इच्छुक श्रमिकों को जॉब कार्ड जारी कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में अभी तक कि किसी भी महिला मेट का चयन नहीं किया गया है। नियमानुसार महिला मेट का चयन कर अधिक से अधिक महिला श्रमिकों को कार्य पर लगाने के निर्देश दिए। कच्ची नाली को पक्का कराने के निर्देश सचिव व प्रधान को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत अरौठा का निरीक्षण किया। पीडी ने बताया कि ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंचायत भवन का निर्माण मनरेगा व राज्य और केंद्रीय वित्त के अभिसरण से कराया जाना है। इसमें कुल दो कमरे व एक सभागार और शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 18.06 लाख रुपये है। इसमें कुल 8.98 लाख रुपये मनरेगा व 9.08 रुपये राज्य व केंद्रीय वित्त से स्वीकृत हैं। पंचायत घर का निर्माण कार्य चार जनवरी को शुरू हुआ है। इस पर मनरेगा के तहत अब तक कुल 25,648 रुपये का व्यय हुआ है। डीएम ने कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित सचिव को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed