फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM and SP inspect hotspot area

हाथरस: डीएम व एसपी ने किया हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण्

Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM and SP inspect hotspot area
हाथरस: हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण करते डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में लगातार सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और हाटस्पॉट किए गए एरिया को सैनिटाइज कराने एवं अन्य व्यवस्थाओं का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने संयुक्त रूप से सादाबाद गेट, मस्जिद चौराहा, सासनी गेट चौराहे का मुआयना किया।
डीएम ने एसडीएम सदर राम जी मिश्र को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा हॉटस्पाट क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करें। सर्वे के दौरान जो व्यक्ति खांसी, जुकाम तथा बुखार से पीड़ित हो उनकी अलग से सूची तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुकाम, खांसी तथा बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय-समय पर जांच करते रहें। डीएम ने सभी नालियों एवं गलियों की नियमित रूप से साफ सफाई कराने एवं सैनिटाइज कराने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। डीएम ने सीओ हाथरस को निर्देश दिए कि हाटस्पॉट किए गए एरिया में मुनादी कराए कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। किसी भी दशा में भीड़ एकत्रित न होने पाए। निरीक्षण के उपरांत डीएम व एसपी ने जिला जज से मुलाकात की। इन अधिकारियों ने 8 जून से कोर्ट के संचालन एवं उसकी वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed