फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM administered oath to villagers for voting

हाथरस : डीएम ने मतदान के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ

Wed, 09 Feb 2022 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM administered oath to villagers for voting
हाथरस : मुरसान के गांव रामगढ़ में मतदान की शपथ दिलाते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप योजनांतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विकास खंड मुरसान के गांव रामगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को तृतीय चरण में मतदान होगा। मतदाता किसी के प्रलोभन में न आकर मतदान करें। अपनी आगामी पीढी़ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान अवश्य करें। यदि आप किसी भी व्यक्ति को मतदान नहीं करना चाहते हैं तो उस दशा में आप नोटा बटन का प्रयोग कर सकते हैं, परंतु मतदान करने अवश्य जाएं। युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि अपने अभिभावकों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि मतदान में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

वह स्वयं मतदान करें और अपने आस-पड़ोसियों और परिवारीजनों को भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर अवश्य भेजें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में है, परंतु उनके पास वोटर पहचान पत्र नहीं है तो वह आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि दिखाकर मतदान कर सकते हैं। संचालन अतुल वर्मा और मोनिका गौतम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed